इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से एक एप है, जिसका इस्तेमाल कर साधारण फोटो को भी अश्लील बनाया जा सकता है। किशोर इसी एप का इस्तेमाल कर फंस रहे हैं। दूसरे कई ऐसे बच्चे भी पिछले दिनों में बाल सुधार गृह भेजे गए, जिन्होंने आपत्तिजनक रील बना दिए और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
इस तरह के ज्यादातर मामले हाईप्रोफाइल स्कूलों के सामने आ रहे हैं। इसमें लोग अपने बच्चों का दाखिला कराने के बाद से ही यह मान लेते हैं कि बच्चे की पढ़ाई बेहतर ही होगी, लेकिन अब इस तरह के मामलों ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
इसे भी पढ़ें: नौकाविहार जाना है तो गाड़ी न ले जाएं...आज रूट डायवर्ट रहेगा
केस एक
मार्च 2023: शाहपुर थाने में ही एक छात्र पर आरोप लगा कि उसने छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि उसने एक प्रोग्राम के दौरान छात्राओं का फोटो ली थी। फिर एप की मदद से उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर और देवरिया में दो सीएससी संचालकों को गोली मारकर 3.68 लाख लूटे, दोनों अस्पताल में भर्ती
केस दो
फरवरी 23: गोरखनाथ इलाके में एक युवती का फोटो वायरल करने की शिकायत आई। जांच में पता चला कि उसके दोस्त के छोटे भाई ने ही ऐसी हरकत की थी। उसने भी एप की मदद से फोटो को अश्लील बना दिया था और फिर उसे वायरल कर दिया था।