फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजदूर के सिर पर भारी वस्तु से किया गया था वार

Mon, 24 Aug 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर तीन चोटें मिलीं, हत्या में इस्तेमाल वस्तु की तलाश में जुटी खोराबार पुलिस
विज्ञापन


खोराबार (गोरखपुर)। सिक्टौर के पासी टोला में मजदूर प्रदीप पासवान (35) की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर तीन चोटों की पुष्टि हुई है। इसमें एक गंभीर चोट मौत की वजह बनी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रदीप मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था और गांव में अकेला रहता था। शनिवार सुबह उसका शव घर की छत पर मिला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को सिर पर किसी रॉड या अन्य वजनी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका है। पुलिस अब उस वस्तु की तलाश कर रही है जिससे प्रदीप के सिर पर गंभीर वार किया गया। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या में एक व्यक्ति शामिल था या एक से अधिक लोग थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रदीप के पुराने परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रदीप मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। मजदूरी करने के साथ वह कई बार पड़ोसियों से भोजन मांगकर खाता था। पुलिस को अभी तक ऐसा कोई करीबी व्यक्ति नहीं मिला है जो घटना से पहले उसकी गतिविधियों की जानकारी दे सके।
विज्ञापन

प्रदीप के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई संजय परिवार के साथ दिल्ली में रहता है और घटना की सूचना पर गांव पहुंचा। पत्नी करीब पांच वर्ष पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस उसके साथ मजदूरी करने वाले लोगों और अन्य परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें