फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 33 केवी लाइन पर गिरी पेड़ की डाली, बक्शीपुर उपकेंद्र की बिजली गुल

Mon, 24 Aug 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 हजार घर प्रभावित, करीब एक घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

- बारिश के दौरान शाम 5:30 बजे हुआ हादसा, डाली हटाकर शाम 6:45 बजे बहाल की गई बिजली



गोरखपुर। बारिश के दौरान रविवार शाम विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर की इनकमिंग 33 केवी लाइन पर सहजन के पेड़ की डाली गिरने से पूरा उपकेंद्र बंद हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 10 हजार घरों में लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे बारिश के दौरान 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाली गिर गई। डाली गिरते ही बक्शीपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी मिलते ही बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त करने के साथ डाली को हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने पेड़ की डाली को काटकर हटाया। इसके बाद देर शाम करीब 6:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से बक्शीपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग 10 हजार घर प्रभावित हुए।
विज्ञापन


बक्शीपुर के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाली गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने तत्काल डाली को काटकर हटाया और करीब एक घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें