फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जिस पॉलीथिन जब्ती कार्रवाई का वीडियो वायरल वो निकली प्रतिबंधित, कार्रवाई के दौरान हुई थी नोकझोंक

Tue, 26 Sep 2023 05:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

लालडिग्गी स्थित शिल्पी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पांडेयहाता के व्यापारी ओम प्रकाश पवन कुमार ने ढाई क्विंटल पॉलीथिन मंगाई थी। इस पॉलीथिन का इस्तेमाल साड़ी व अन्य कपड़ों को पैक करने में किया जाना था। प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल डीके सिंह को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट में प्रतिबंधित पॉलीथिन आई है।
विज्ञापन
प्रवर्तन दल के प्रभारी डीके सिंह और पार्षद शहाब अंसारी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के साहबगंज में नगर निगम प्रवर्तन दल ने जिस पॉलीथिन को कब्जे में लिया था, वो प्रतिबंधित निकल गई। कल प्रवर्तन दल ने कार्रवाई के दौरान पॉलीथिन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पास भेज दिया था। सोमवार की देर रात आई रिपोर्ट में सैंपल जांच में फेल निकला। पॉलीथिन की मोटाई 75 माइक्रोन से कम मिली है। अब नगर निगम पूरी पॉलीथिन जब्त करेगा और जुर्माना भी वसूलेगा।
विज्ञापन


लालडिग्गी स्थित शिल्पी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पांडेयहाता के व्यापारी ओम प्रकाश पवन कुमार ने ढाई क्विंटल पॉलीथिन मंगाई थी। इस पॉलीथिन का इस्तेमाल साड़ी व अन्य कपड़ों को पैक करने में किया जाना था। प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल डीके सिंह को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट में प्रतिबंधित पॉलीथिन आई है। कर्नल ने प्रवर्तन बल के एक जवान को गोपनीय जांच के लिए भेजा।

जवान ने मोलभाव किया और जब उसे लगा कि पॉलीथिन प्रतिबंधित है तो उसने कर्नल को सूचना दी। कर्नल डीके सिंह पहुंचे और उन्होंने पूरी पॉलीथिन जब्त करने की बात कही। इसी दौरान मौके पर साहबगंज के पार्षद शहाब अंसारी आ गए। व्यापारी अपनी पॉलीथिन को प्रतिबंधित नहीं बोल रहे थे, जबकि प्रवर्तन दल की टीम सैंपल लेकर जांच करवाने और तबतक इसके प्रयोग को रोकने की बात कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पार्षद ने प्रवर्तन दल प्रभारी से कार्रवाई को लेकर अपनी और व्यापारी को बात रखी। आरोप है कि प्रभारी भड़क गए, जबकि प्रभारी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई करने गए थे, बिन समझे बीच में प्रवर्तन दल के स्टाफ के वेतन देने की बात करने लगे। इसी सब के बीच वीडियो रिकार्ड करके वायरल कर दिया गया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि प्रवर्तन दल द्वारा जब्त की गई पॉलीथिन प्रतिबंधित मिली है। नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें