फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर के विभिन्न सड़कों पर खड़ी रहती हैं डग्गामार बसें, सात वाहनों को किया सीज

Mon, 15 Jul 2024 12:49 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

परिवहन विभाग डग्गामार बसों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रहा हैं। परिवहन विभाग की तरफ से रविवार को सात डग्गामार वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
बसों को सीज करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग डग्गामार बसों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रहा हैं। परिवहन विभाग की तरफ से रविवार को सात डग्गामार वाहनों को सीज किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन नरेंद्र यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन स्थिति महराणा प्रताप की मूर्ति से रोडवेज बस स्टेशन सवारी बैठा रहे डग्गामार बस, पांच कार व एक टैक्सी को सीज किया है।
विज्ञापन


शहर व बाहर सड़कों पर डग्गामार बसें खड़ी रहती हैं। रात के बाद सुबह वह मौका देखकर सड़कों पर अवैध तरीके से सवारी भी भर लेती हैं। जिस पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

सीज की कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
डग्गामार बसों की सहायता के लिए बकायदा एक व्यक्ति विभिन्न बस स्टेशनों पर खड़े रहकर बाहर से आने वाली बसों के बारे में जानकारी रखता है, जिसके बाद वह जानकारी बस को देता है। डग्गामार बस चालक तत्काल उस जगह पर पहुंचकर सवारी भर लेता है, जहां दिल्ली, कानपुर से बसें आती हैं।

रात भर शहर के नौसढ़, कुनराघाट, जेल बाई पास, बरगदवां की सड़कों पर बसें खड़ी देखी जा सकती हैं। एआरटीओ प्रवर्तन नरेंद्र यादव ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस पर लगाम जल्द ही लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें