फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने वाले अब बन रहे आस्थावान : सीएम योगी

Fri, 24 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर आस्था, कानून-व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर सीधा हमला बोला। कहा कि राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने वाले अब आस्थावान बन रहे हैं। सपा ने राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने की हर संभव कोशिश की।
विज्ञापन

सीएम योगी बृहस्पतिवार को टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने अपनी सरकारों में न केवल आस्था से खिलवाड़ किया बल्कि युवाओं को नौकरी और रोजगार से वंचित किया, अन्नदाता किसानों का हक भी छीना। दोनों ही राजनीतिक दलों की सरकारों ने बहन-बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया।

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में आए दिन दंगे होते थे, अराजकता चरम पर थी। होली, दुर्गापूजा, विजयदशमी, रामनवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर दंगे होते थे, कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व और मंदिर आंदोलन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपना अधिवक्ता खड़ा किया। ऐसे लोग आज किस मुंह से आस्था की बात कर रहे हैं। अब यही लोग आस्था पर बड़े-बड़े हास्यास्पद उपदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला एक-उत्पाद योजना से पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित किया गया। सवा तीन करोड़ युवाओं, कारीगरों ने अपने उद्यम शुरू किए। 65 लाख नौजवानों को निजी निवेश के माध्यम से नौकरी और रोजगार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें