फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिली रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल की लहरों पर एक बार फिर रोइंग का रोमांच दिखेगा। सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रोइंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की मेजबानी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिली है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू), नई दिल्ली की ओर से यह दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के रोइंग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से विश्वविद्यालय की खेल सुविधाओं, प्रशासनिक क्षमता और खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी और खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार के साथ ही खेल गतिविधियों के क्षेत्र में भी निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय खेल परिदृश्य में अपनी संगठनात्मक क्षमता और खेल सुविधाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें