फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 18 व 19 मई को होगी चयन परीक्षा

Sat, 02 May 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह, नौ व 11 के लिए मांगे गए आवेदन
विज्ञापन


गोरखपुर। खेल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीर बहादुर सिंह खेल कॉलेज सत्र 2026-27 में कक्षा छह, नौ और 11 में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य आले हैदर ने बताया कि चयन परीक्षा 18 व 19 मई को कॉलेज परिसर में आयोजित होगी। इस दौरान एथलेटिक्स (दौड़-कूद), फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक (व्यायाम कला) और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा का परीक्षण किया जाएगा। प्रवेश चयन परीक्षा, खेल कौशल और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर होगा। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर वे चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों में भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें