फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कॉमर्शियल गैस महंगा होने से शादी वाले घरों का बिगड़ा बजट

Sat, 02 May 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-993 रुपये बढ़ोतरी से शादी में इस्तेमाल करने वाले आवेदकों की बढ़ाई चिंता




गोरखपुर। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी ने शादी वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। जिला पूर्ति कार्यालय में बहुत से लोग प्रति दिन शादी के कार्ड के साथ कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए आवेदन कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अब बजट बढ़ने से गैस सिलिंडर की डिमांड भी कम कर दी है
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी दिनेश अपनी बेटी की पांच मई को होने वाली शादी के लिए सिलिंडर बुकिंग कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहले से तय बजट में चार सिलिंडर की व्यवस्था की थी, लेकिन अब कीमत बढ़ने से खर्च काफी बढ़ जाएगा। साथ ही सिक्योरिटी मनी जमा करने का अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। वहीं, अपनी भतीजी की छह मई को शादी के लिए आवेदन करने आए रविंद्र ने बताया कि अचानक कीमत बढ़ने की जानकारी मिलने से योजना बदलनी पड़ी। पहले चार सिलिंडर लेने की सोच थी, लेकिन अब खर्च बढ़ने के कारण दो सिलिंडर में ही काम चलाने की तैयारी है। जिला पूर्ति कार्यालय के माध्यम से गैस एजेंसियों की ओर से कार्ड के आधार पर कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें