फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धमाके के साथ फूली सड़क टूटी, स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामजानकी नगर स्थित मेहंदी पैलेस के सामने शनिवार को अचानक सीसी सड़क फूलकर धमाके के साथ टूट गई। सड़क की सतह करीब छह इंच ऊपर उठ गई, जिससे वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा और चोटिल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन भी प्रभावित होने लगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क इसी वर्ष दिसंबर माह में बनाई गई थी। ऐसे में कुछ ही महीनों में सड़क के उखड़ने और फटने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप हुआ होता तो इतनी जल्दी इस तरह की समस्या सामने नहीं आती। घटना के बाद मेहंदी पैलेस के संचालक नसीर अहमद ने तत्काल नगर निगम के अवर अभियंता को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में सीसी सड़क के अचानक उभरकर टूटने की घटना को तकनीकी भाषा में कंक्रीट ब्लो-अप या पॉप-अप कहा जाता है। अत्यधिक गर्मी में कंक्रीट फैलता है और यदि सड़क में बनाए गए एक्सपेंशन जॉइंट सही ढंग से काम न करें या बंद हो जाएं तो दबाव बढ़ने पर सड़क फट जाती है। इसी वजह से सीसी सड़कों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कट या जॉइंट बनाए जाते हैं, ताकि तापमान बढ़ने पर सड़क सुरक्षित तरीके से फैल सके।


सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की तकनीकी कमी या निर्माण गुणवत्ता में लापरवाही पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें