फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर की सड़कों पर झूमे विदेशी श्रद्धालु, नौका विहार पर किया संकीर्तन- देखिए VIDEO

Mon, 13 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

हरिनाम की मधुर ध्वनि ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और वैश्विक सद्भावना के लिए विशेष प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हरिनाम संकीर्तन विशेष रूप से विश्व में शांति और सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से निकाला गया।
विज्ञापन
सोमवार को रूस,यूक्रेन,कंबोडिया,नाइजीरिया,केन्या एवं अन्य देशों के श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) गोरखपुर की ओर से रविवार की सुबह विश्व शांति और वैश्विक सद्भावना के लिए नौका विहार परिसर में हरिनाम संकीर्तन कर यात्रा निकाली गई। इस आध्यात्मिक यात्रा में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में गोरक्षनगरी वासियों ने आस्था और उत्साह के साथ सहभागिता की।

विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन में रूस, यूक्रेन, नाइजीरिया, कंबोडिया और केन्या सहित विभिन्न देशों से आए श्रद्धालु शामिल हुए। विदेशी और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ मिलकर हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया, जिससे पूरा नौका विहार क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मृदंग, करताल और मधुर भजनों पर विदेशी भक्तों और गोरक्षनगरी वासियों ने सामूहिक रूप से संकीर्तन और नृत्य किया।

विज्ञापन

हरिनाम की मधुर ध्वनि ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और वैश्विक सद्भावना के लिए विशेष प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हरिनाम संकीर्तन विशेष रूप से विश्व में शांति और सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से निकाला गया।

भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि समस्त विश्व में शांति बनी रहे और सभी देशों के बीच प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का वातावरण स्थापित हो। इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन एवं इस्कॉन गोरखपुर मंदिर के अध्यक्ष आदिश्याम ने भक्तों के साथ संकीर्तन में सहभागिता की और विश्व शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें