फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन नवविाहिता की हो गई थी संदिग्ध मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 03:06 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

 21 फरवरी को सीमा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। आरोप है कि, शादी के अगले ही दिन ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नवविवाहिता की हत्या में गिरफ्तार आरोपी पिता और पुत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के महज दो दिन बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मनोज, ससुर मुन्नीलाल और सास परमा देवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी कमल प्रभा देवी ने तहरीर में बताया कि बेटी सीमा की शादी बीते फरवरी माह में बढ़नी गांव निवासी मनोज के साथ हुई थी। 21 फरवरी को सीमा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची।

आरोप है कि, शादी के अगले ही दिन ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शादी के बाद से ही सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में मां की तहरीर पर मृतका के पति मनोज, ससुर मुन्नीलाल और सास परमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें