फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीएम शहरी आवास योजना के 500 लाभार्थियों को मिली पहली किश्त

Tue, 17 Mar 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत सोमवार को 3063 लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। वहीं नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में 500 लाभार्थियों को पहली किश्त का चेक दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम के सदन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम के लिए लगभग 500 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना की लाभार्थी मेनका देवी, पत्नी आकाश निवासी बिछिया से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया और योजना के तहत मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी ली। लाभार्थी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें अपना पक्का घर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
इस मौके पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की इस योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि समय से आवास निर्माण कार्य पूरा करें, ताकि योजना का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक विपिन सिंह, डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें