गोरखपुर। जिले की 90 और साधन सहकारी समितियां सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएंगी। इन समितियों का चयन कर शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेज दिया गया है। शीघ्र ही इन समितियों पर सोलर लाइट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
एआर नीरज कुमार ने बताया कि जिले में कुल 195 साधन सहकारी समितियां हैं, उनमें से 170 के पास खुद का भवन है। शेष किराए के मकान में चलती हैं। उनमें से 26 समितियों पर पहले ही सोलर लाइट लग चुकी हैं। अब 90 पर लगाई जानी हैं। यूपीएसएस संस्था की ओर से सोलर लाइट लगनी हैं। उन्होंने बताया कि सोलर लाइट दो किलो वाॅट की होंगी। समिति पर दो गोदाम, एक बरामदा, एक कार्यालय होता है। यहां पर छह लाइट, दो पंखा और कंप्यूटर चलाने के लिए बिजली की व्यवस्था रहती है। अप्रैल में इसके लगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।