फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज : प्राचार्य के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर-कर्मचारी, चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को सुबह 10 बजे कॉलेज के नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान छह अधिकारी और कर्मचारी गायब मिले। इस पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए सभी को चेतावनी दी। कहा कि समय से आएं वरना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार की शाम ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया था। मंगलवार की सुबह वह नेहरू अस्पताल पहुंचे। वहां ओपीडी पर्चा काउंटर, दवा वितरण कक्ष के साथ ही मेडिसिन, गायनी, चर्मरोग, मानसिक रोग ओपीडी का भी निरीक्षण किया। यहां से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कार्यालय में प्राचार्य पहुंचे। दोनों कार्यालय में अधिकारी नहीं मिले। यहां तैनात करीब छह कर्मचारी भी गायब मिले। इसे लापरवाही मानते हुए प्राचार्य ने नाराजगी जताई।
नेहरू अस्पताल के दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की लंबी कतार लगी मिली। यहां 300 से अधिक मरीज कतार में खड़े मिले। तीन काउंटर से दवा वितरण चल रहा था। उन्होंने दवा वितरण को ओपीडी पर्चा काउंटर की तरफ शिफ्ट करने का निर्देश दिया। कहा कि जल्द ही मरीजों के लिए चार नए काउंटर खोले जाएंगे। इस तरह कुल काउंटरों की संख्या सात हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ऑडिटोरियम में चिकित्सकों और शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने ओपीडी से डॉक्टरों के गायब रहने की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेवजह रेफर न करें। इलाज कराने आए मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल ठीक कराएं
प्राचार्य ने पैदल ही कैंपस का निरीक्षण किया। कैंपस में जगह-जगह सड़क जर्जर मिली। सड़क पर गड्ढे मिले। इसी सड़क से रोजाना एम्बुलेंस गुजरती है। इसे देखकर प्राचार्य नाराज हुए। उन्होंने कैंपस में सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को बुलाया। इसके अलावा जेई से भी रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि नेहरू अस्पताल व ट्रामा सेंटर के अगल-बगल की सड़क क्षतिग्रस्त है। उसे फौरन ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें