फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए कार्यकारिणी: डॉ. प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष, डॉ वाई सिंह बने सचिव, बड़े अंतर से दर्ज की जीत

Thu, 26 Dec 2024 11:23 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

आईएमए का चुनाव बुधवार को सीतापुर आई हाॅस्पिटल स्थित आईएमए भवन में आयोजित किया गया। लगभग 1200 मतदाता हैं, जिसमें से 890 ने वोट डाले। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. बीबी गुप्ता, चुनाव अधिकारी डाॅ. शशांक कुमार व डाॅ. राजन प्रसाद श्रीवास्तव ने चुनाव संपन्न कराया। सचिव पद पर डॉ. वाई सिंह ने सर्वाधिक 189 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
आईएमए की नई कार्यकारिणी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का अगला अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता को चुना गया है। लगातार दूसरे साल भी इस प्रतिष्ठित पद पर महिला का कब्जा रहा। पिछली बार डॉ. स्मिता ने जीत दर्ज की थी। वहीं, सचिव पद पर डॉ. वाई सिंह ने सर्वाधिक 189 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


अगले साल के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट इलेक्ट) पद के लिए डॉ. आरपी शुक्ला और मीडिया प्रभारी पद पर डॉ. संतोष शंकर रे ने जीत हासिल की। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को डॉक्टरों ने माला पहनाकर बधाई दी।

आईएमए का चुनाव बुधवार को सीतापुर आई हाॅस्पिटल स्थित आईएमए भवन में आयोजित किया गया। लगभग 1200 मतदाता हैं, जिसमें से 890 ने वोट डाले। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. बीबी गुप्ता, चुनाव अधिकारी डाॅ. शशांक कुमार व डाॅ. राजन प्रसाद श्रीवास्तव ने चुनाव संपन्न कराया।
विज्ञापन


मतदान और मतगणना के बाद देर शाम सभी पदों पर विजेता प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। चार पदों पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने थे। प्रेसीडेंट इलेक्ट पद पर डाॅ. आरपी शुक्ला ने प्रतिद्वंदी डाॅ. अमित मिश्रा को 63 वोटों से हराया। डाॅ. आरपी शुक्ला को 467 व डाॅ. अमित मिश्रा को 404 वोट मिले।

अध्यक्ष पद पर डाॅ. प्रतिभा गुप्ता ने 489 वोट मिले, जबकि उन्होंने प्रतिद्वंदी डाॅ. नरेंद्र देव को 389 वोट मिले। डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने 100 वोट से जीत हासिल की। सचिव पद पर डाॅ. वाई सिंह ने प्रतिद्वंदी डाॅ. संजीव सिंह को 189 वोटों से हराया। डाॅ. वाई सिंह को 530 व डॉ. संजीव सिंह को 341 वोट मिले। मीडिया प्रभारी पद पर डॉ. संतोष शंकर रे ने 484 मत पाकर प्रतिद्वंदी डाॅ. रीता मिश्रा को 100 वोटों से हराया। डाॅ. रीता मिश्रा को 384 वोट मिले।
विज्ञापन


ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध
उपाध्यक्ष- डाॅ. अंजू जैन, डाॅ. अंजू श्रीवास्तव
संयुक्त सचिव- डाॅ. अभिनीत बाजपेयी, डाॅ. अमरेश कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष- डाॅ. आरके गगन गुप्ता
वैज्ञानिक सचिव- डाॅ. प्रकाश चंद्र शाही

सांस्कृतिक सचिव- डाॅ. अल्पना अग्रवाल
आडिटर- डाॅ. नीरज कुमार श्रीवास्तव

स्टोर सचिव- डाॅ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल
आईएमए भवन कोषाध्यक्ष- डाॅ. ओंकार राय

मंद बुद्धि बाल संस्थान अध्यक्ष- डाॅ. भारतेंद्र जैन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें