फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धमकी भरे फोन से रुका अंतिम संस्कार, चिता की आग बुझाई

Tue, 28 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब अंतिम संस्कार के दौरान मृतका की मां के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आ गया। इससे आक्रोशित परिजन ने जलती चिता बुझा दी और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव स्थित ससुराल में मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर एक निवासी धर्मदेव प्रसाद की 20 वर्षीय बेटी मुस्कान की शादी 10 मई 2026 को खुरहुरिया निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद रामघाट पर अंतिम संस्कार शुरू हुआ। इसी दौरान मृतका की मां के मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का धमकी भरा फोन आने के बाद परिजन भड़क गए और जलती चिता की आग बुझाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने परिजन को समझाया और धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह का कहना है कि धमकी भरे फोन की भी जांच कराई जा रही है। नवविवाहिता की मौत के मामले में साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवादा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें