फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरकारी जमीन पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने से बढ़ा तनाव, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु सेवा केंद्र परिसर में बिना अनुमति स्थापित की गई मूर्ति
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार कस्बे में स्थित पशु सेवा केंद्र की सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पशु चिकित्साधिकारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ. नंदलाल गुप्ता ने सोमवार को बांसगांव थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पशु सेवा केंद्र की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर बिना विभागीय अनुमति चबूतरा बनाकर उस पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। तहरीर के अनुसार, माल्हनपार निवासी एक युवक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यह कार्य कराया है। आरोप है कि इस अवैध निर्माण के कारण पशु सेवा केंद्र के राजकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया गया कि उक्त केंद्र करीब 50 वर्षों से सरकारी भूमि पर संचालित है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना को प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन बताते हुए अवैध कब्जे की आशंका भी जताई गई है। घटनास्थल माल्हनपार पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर होने के कारण पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें