फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक के पेट में चाकू मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़हलगंज इलाके के मंगलपुर गांव में 12 अगस्त को हुई थी वारदात
विज्ञापन


बड़हलगंज। मंगलपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक के पेट में चाकू मारने के मामले में बड़हलगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
मंगलपुर निवासी सुभावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 12 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा शिवम घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान मदरहा निवासी प्रिंस साहनी अपने साथ मदरिया गांव निवासी दीपक (15), काजल (18) और विमला देवी को लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि कहासुनी के बाद प्रिंस ने शिवम के पेट के बाएं हिस्से में चाकू मार दिया।
विज्ञापन

शिवम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी प्रिंस को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस समेत चारों को हिरासत में लिया था। मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। घायल शिवम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज में उपचार कराया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाईपार फोरलेन के पास से मदरहा निवासी प्रिंस साहनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। चाकू की बरामदगी के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें