फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपीगंज के बंजारा टोला में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, छह हिरासत में
विज्ञापन


- 15 दिन पहले युवती की बहन के दूसरे युवक से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद

भगवानपुर/भरोहिया। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 12 स्थित बंजारा टोला में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फिर विवाद हो गया। करीब छह बजे कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति संभाली। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले एक पक्ष ने युवती की बहन के दूसरे युवक से बातचीत करने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर भगवानपुर चौराहे पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। कुछ लोगों को तहसील से जमानत भी मिल गई थी। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार शाम गांव में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। बवाल के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि कुछ लोग धारदार हथियार लेकर भी पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार किया है। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। मारपीट में इश्हाक, तालिम, सादिक, तौफीक, शादाब, मंजूर और शैलेंद्र मद्देशिया घायल हुए। सभी घायलों को जंगल कौड़िया सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। धारदार हथियार लेकर पहुंचने की सूचना गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें