गोला (गोरखपुर)। कस्बे के चंद चौराहे पर पुलिस पिकेट के पास स्थित मोबाइल की एक दुकान में शनिवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मौर्या मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोर ढाई लाख रुपये नकद और करीब 20 एंड्रॉयड मोबाइल लेकर भाग गए। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दुकानदार अनिल मौर्या ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर अतरौरा स्थित घर चले गए थे। रविवार सुबह साढ़े सात बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दराज में रखा नकद और मोबाइल गायब थे। बताया जा रहा है कि चोर पहले बगल की चिकन बिरयानी दुकान का ताला तोड़कर पीछे की गैलरी से कटरे में घुसे और फिर मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरी की।
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध मुंह पर गमछा बांधे नजर आए हैं। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग के बाहर इंतजार करते मरीज । संवाद