फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के फरसही गांव निवासी अजय निषाद (35) की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फरसही गांव निवासी विजय निषाद ने बेलीपार थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भाई अजय निषाद 25 मई की शाम करीब पांच बजे गांव के पास राप्ती नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत सामान्य नहीं लग रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर पोस्टमार्टम कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अजय निषाद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बंगलूरू में अपने भाइयों शैलेंद्र और सिकंदर के साथ पेंट-पॉलिश का काम करता था। सबसे छोटा भाई विजेंदर इंटरमीडिएट का छात्र है। परिजनों के अनुसार, अजय के पिता की भी करीब एक वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद गांव के पास राप्ती नदी तट पर अजय का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई शैलेंद्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सपा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगीना प्रसाद साहनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें