फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरानी पर खौलती चाय फेंककर झुलसाने का आरोप

Sun, 19 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेतवर बाजार (गोरखपुर)। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बड़का बजहा गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर खौलती चाय फेंककर झुलसाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी देवरानी पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड़का बजहा निवासी कौशिल्या पत्नी शुभास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी देवरानी ममता पत्नी अनिल चौरसिया ने उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने खौलती हुई चाय उसके ऊपर फेंक दी। पीड़िता के अनुसार, चाय गिरने से उसके शरीर का आधा हिस्सा झुलस गया। घटना के दौरान उसकी बेटी अर्पिता भी मौजूद थी। आरोप है कि आरोपी ने बेटी के सामने भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें