फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टे के बावजूद सेवानिवृत्त वायुसेनाकर्मी का मकान गिराकर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रयागराज में रह रहे सेवानिवृत्त वायुसेनाकर्मी चंद्रदेव राम के बेटे अशोक मेहता ने एम्स थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर झरना टोला स्थित उनके मकान को गिराकर कब्जा करने और बेचने की साजिश का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर और अधिवक्ता समेत 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अशोक मेहता वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में आगरा से उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक के पद से सेवानिवृत्त हैं। एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उन्होंने बताया कि गायत्रीनगर झरना टोला स्थित उनके मकान का स्वामित्व सरकारी अभिलेखों, खतौनी और नगर निगम के रिकॉर्ड में उनकी माता जानकी देवी के नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक से 10 जून के बीच कुछ लोग ताला तोड़कर मकान में रखा फोल्डिंग पलंग, लकड़ी की चौकी, गैस चूल्हा, सिलिंडर, बर्तन, बिजली मीटर और केबल सहित अन्य सामान उठा ले गए। इसके बाद मकान को गिराकर जमीन को तीन हिस्सों में विभाजित कर दिया।
घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों ने मोबाइल फोन पर दी। गोरखपुर पहुंचने पर उन्होंने मकान ध्वस्त पाया। आरोप है कि यह कार्रवाई जमीन पर कब्जा कर बिक्री करने की नीयत से की गई। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने, विवादित भूमि की अवैध बिक्री, निर्माण और अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। तहरीर के साथ राजस्व अभिलेख, नगर निगम की गृहकर रसीद, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू का स्थगन आदेश, पूर्व की एफआईआर, अदालत की रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।
विज्ञापन

35 वर्षों से दर्ज है स्वामित्व, कोर्ट में लंबित है विवाद
तहरीर के अनुसार, संबंधित भूखंड पर पिछले करीब 35 वर्षों से उनकी माता का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है। नगर निगम का गृहकर भी वर्ष 2026-27 तक जमा है। पीड़ित का कहना है कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, प्रयागराज ने 27 मई 2026 को स्थगन आदेश जारी किया है। वहीं अपर एसडीएम सदर के 17 मार्च 2026 के आदेश के क्रियान्वयन पर भी रोक लगी हुई है।
इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
सूर्य बिहार कॉलोनी, गोरखनाथ निवासी श्रीधर शुक्ल, सुल्तानपुर के कौरियावा कूरेभार निवासी विजय कुमार, एम्स के मोहनपुर चौकीदार टोला निवासी गुलाब, उसका भाई जुलाब, बेटा पिंटू, जुलाब का दामाद त्रिपुरारी, लालगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर राम नवल पासवान, अधिवक्ता अरविंद मिश्र व 10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बोले एसपी सिटीरिटायर्ड अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें