फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रधान लिपिक से मारपीट कर दस्तावेज फाड़े, अधिवक्ता पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकल अनुभाग के प्रधान लिपिक ने कैंट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

गोरखपुर। जनपद न्यायालय के नकल अनुभाग में तैनात प्रधान प्रति लिपिक राम प्रकाश सिंह ने अधिवक्ता रवि दुबे और उनके सहयोगियों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने अधिवक्ता और उसके साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में राम प्रकाश ने आरोप लगाया है कि बीती 27 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी बीच अधिवक्ता रवि दुबे अपने कुछ सहयोगियों के साथ नकल अनुभाग में पहुंचे, आरोप है कि रवि ने सरकारी कागजात फाड़ दिए। राम प्रकाश के विरोध पर आरोपियों ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। राम प्रकाश ने आरोप लगाया है कि आरोपी रवि ने उन्हें नौकरी से हटवाने की धमकी दी और जातिगत टिप्पणी करते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। इस वारदात के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, अन्य कर्मचारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ तो पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को भी मामले की सूचना दी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें