फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घंटाघर चौक से निकलेगी नृसिंह शोभायात्रा, सीएम योगी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भगवान नृसिंह की शोभायात्रा होली के दिन (चार मार्च) सुबह नौ बजे से घंटाघर से निकलेगी। इसमें गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस वर्ष भी भगवान नृसिंह की भव्य रंगभरी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए आरएसएस की ओर से स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
विज्ञापन


चार मार्च को सुबह नौ बजे से निकलने वाली नृसिंह शोभायात्रा पारंपरिक मार्ग से घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर बंधु सिंह पार्क, सराफा भवन, शेखपुर, श्रीराम जानकी मंदिर, लाल डिग्गी, मीरजापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, रेती का पुल, बक्शीपुर और रेती चौक होते हुए पुनः घंटाघर पर आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा से पूर्व आरती की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल होंगे। प्रेमचंद नगर, गीता नगर एवं आर्य नगर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें