फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शासन ने लिया मतदाताओं के नाम कटने का संज्ञान, मांगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर ) के तहत प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम कटने की जांच शासन के निर्देश पर शुरू हो गई है। डीएम ने इस मामले में जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। संबंधित बीएलओ से मतदाताओं से संपर्क कर खामियां जानने और सही कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


दिग्विजयनगर वार्ड के कृष्ण कुंवर लाल एडवोकेट और उनके पुत्र अरविंद श्रीवास्तव का नाम गायब है। उनकी पत्नी का गरिमा का नाम भाग संख्या 255 पर है। यहां के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि कृष्ण कुंवर लाल ने अपना और बेटे का फॉर्म-6 भरकर दिया है। बीएलओ को फॉर्म देकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को कहा जाएगा। वहीं, बेतियाहाता में मोहित जालान ने बताया कि उनके नाम के आगे मृतक लिखा गया है। परिवार के पांच लोगों के नाम भी दर्ज नहीं हैं। उन्होंने फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दिया है।
नोटिस में गड़बड़ी...पादरी बाजार में दफ्तर, मुहर लगाया चरगांवा का
2500 से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस में मिला गलत पता, हो रहे परेशान

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2500 से ज्यादा मतदाताओं को सुनवाई के लिए जो नोटिस भेजा गया है, उसमें पता ही गलत है। खंड शिक्षाधिकारी का कार्यालय पादरी बाजार में है और नोटिस में चरगांवा लिखा गया है। गलत पते के चलते मतदाता परेशान हो रहे हैं। पता खोजने में ही उन्हें चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर दिग्विजयनगर वार्ड के पार्षद ऋषिमोहन वर्मा ने शिकायत की तो चरगांवा में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो चरगांवा पहुंचने वालों को पादरी बाजार भेज रहे हैं। पार्षद ने बताया कि अपने स्तर से वे मतदाताओं को सही पता बता रहे हैं। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी चरगांवा कार्यालय के नाम से मुहर बनी थी, लेकिन उसमें सुधार कर पादरी बाजार जोड़ दिया गया है। जो नोटिस बांट दिए गए हैं, उन मतदाताओं को बीएलओ पादरी बाजार स्थित कार्यालय पर भेज रहे हैं।
एईआरओ बीईओ विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 527 मतदाताओं में उन्होंने दो दिन में 287 मतदाताओं को बुलाया, जिसमें 114 ने दस्तावेज जमा किए। एईआरओ सुरेंद्र यादव ने 1267 मतदाताओं में 300 मतदाताओं को बुलाया है, जिसमें 27 लोग ही प्रस्तुत हुए, जबकि एईआरओ दीनदयाल गुप्ता ने 952 मतदाताओं में 104 लोगों को बुलाया, उसमें मात्र छह मतदाता ही पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें