फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। रेलवे में ग्रुप-डी समेत अन्य पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी शैलेश और उसके भाई राजेश शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई लगातार सामने आ रहे ठगी के मामलों और संगठित तरीके से अपराध करने के आरोपों को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर-2 टोला बंगला निवासी शैलेश शर्मा अपने छोटे भाई राजेश शर्मा के साथ मिलकर लंबे समय से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहा था। दोनों भाई खुद को प्रभावशाली बताते हुए अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलते थे और बाद में न तो नौकरी लगवाते थे और न ही रुपये वापस करते थे।
आरोप है कि वर्ष 2018 से 2024 के बीच दोनों भाइयों ने अपने सगे मौसा शिवशंकर शर्मा के दो बेटों और बहू से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये ले लिए। नौकरी न मिलने पर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह वर्ष 2023 में महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर निवासी गुरचरन प्रजापति से एलटी टेक्नीशियन पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी पहले से ही गुलरिहा और कैंपियरगंज थाने में दर्ज है। इसके बावजूद आरोपी ठगी को अंजाम देते रहे।
सीओ रवि सिंह ने बताया कि गुलरिहा पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें