फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंचतत्व में विलीन हुए बालकृष्ण सराफ, नम आंखों से दी विदाई

Mon, 06 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी बालकृष्ण सराफ (97 वर्ष) रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बड़े बेटे अतुल सराफ ने मुखाग्नि दी। इसके पूर्व गांधी गली स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें राजनेताओं, शहर के उद्यमी, व्यापारी, विभिन्न संगठनों के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष रहे बालकृष्ण सराफ का शनिवार दोपहर उनके आवास पर निधन हो गया था। रविवार सुबह उनके आवास से पार्थिव शरीर को फूलों से सजे रथ पर रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा राजघाट श्मशान घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गोलघर, गांधी गली स्थित उनके आवास पर रविवार सुबह से ही श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि आर्पित की व उनके साथ बिताए पलों को याद किया। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, उद्यमी ओम प्रकाश जालान, पूर्व विधायक जीएम सिंह, भाजपा नेता भानू प्रताप मिश्र, पुष्प दंत जैन, संयुक्त व्यापार मंडल संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता समेत अन्य व्यापारियों व आरएसएस के सदस्यों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान परिवार के लोगों में अतुल सराफ, अनूप सराफ, वैभव सराफ, सौमित्र सराफ व शांतनु सराफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर तक बंद रहीं सराफा की दुकानें
गोरखपुर। बालकृष्ण सराफ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सराफा व्यापारियों ने रविवार दोपहर तक दुकानें बंद रखीं। घंटाघर स्थित सराफा बाजार में दोपहर तक कारोबार पूरी तरह बंद रहा। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि बालकृष्ण सराफ का सराफा व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन पर व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर बाद दुकानें खुलीं और कारोबार सामान्य रूप से शुरू हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें