फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मधुबन पार्क में अब बच्चे झूलेंगे झूला, बड़े-बुजुर्ग करेंगे सुबह की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कौवाबाग रेलवे कॉलोनी स्थित मधुबन पार्क को नए सिरे से विकसित किया गया है। अब पार्क में बच्चे झूला झूल सकेंगे और बड़े-बुजुर्ग सुबह की सैर करेंगे। रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की मौजूदगी में छोटे बच्चों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि के साथ बैडमिंटन खेलकर नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ किया। इसके पहले पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जीएम ने पार्क में लगाए गये बायोलॉजिकल पौधे, बाउंड्री वाॅल की पेंटिंग, पाथ-वे, शेड एवं बच्चों के खेलने के लिए लगे झूला, फिटनेस उपकरणों एवं बैडमिंटन कोर्ट को देखा। बाउंड्री वाॅल पर की गई पेंटिंग को सराहा व इसके रख-रखाव का सुझाव दिया।
उन्होंने कॉलोनी के लोगों से भी अपील की कि वे साफ-सफाई पर ध्यान दें। कहा कि पार्क काॅलोनीवासियों के लिए मनोरंजन, शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और लोगों के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देगा। इससे बच्चों को खेलने के लिए एक उपयुक्त स्थान भी मिल गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य इंजीनियर/नियोजन एवं अभिकल्प आशीष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक के सचिव आनंद ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें