फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचरी में डाला गया था ज्यादा रंग, एक क्विंटल नष्ट कराया

Sun, 22 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चार दुकानों पर छापा मारा, पांच नमूने लिए
विज्ञापन



गोरखपुर। होली में चिप्स-पापड़ और कचरी अगर खरीद रहे हैं तो सतर्क रहें। इसे रंगीन करने के लिए केमिकल वाला रंग मिलाया जा रहा है जो आपकी सेहत को खराब कर सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को चार दुकानों पर छापा मारा। होली में बिक्री के लिए तैयार की गई करीब एक क्विंटल रंगीन कचरी को अधिक रंग पाए जाने पर नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा एक दुकान से केक भी नष्ट कराया।
जांच टीम ने गौरव कचरी, निजामपुर से सेवई, अनुपम कचरी सूर्यकुंड से कचरी, एपी फ्रेश, तारामंडल से बेसन व मिश्री तथा ब्राउन बेकर, जटेपुर उत्तरी से केक का नमूना लिया गया। खराब की गुणवत्ता खराब होने की आशंका पर उसे नष्ट कराया। इसके अलावा दो दुकानों से एक क्विंटल कचरी को नष्ट कराया। कचरी में ज्यादा रंग डाला गया था। इससे सेहत को नुकसान की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल चार प्रतिष्ठानों से पांच नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुणवत्ता खराब मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि होली को नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए है, ऐसे मिलावट खोरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें