फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर की नंदनी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट नंदनी गुप्ता के शानदार प्रदर्शन के बल पर भारत ने एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। नंदनी एनईआर के लखनऊ मंडल में मुख्य गाड़ी परिचालक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

18वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन जापान में 21 फरवरी को किया गया था। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट नंदनी गुप्ता कर रही थीं। उनके शानदार प्रदर्शन के बल पर भारत कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।
इसके अलावा बनारस लोकोमोटिव कारखाना, वाराणसी में 18 से 21 फरवरी तक 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे की पुरुष हैंडबॉल टीम ने इसमें कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें