फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जला

Thu, 26 Mar 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे बुजुर्ग गांव में बुधवार दोपहर दो बजे शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरेश कन्नौजिया के घर में करीब दो बजे अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते लपटें तेजी से फैलती गईं और देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। दूर-दूर तक उठती लपटें और धुएं के गुबार से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सभी प्रयास नाकाम साबित हुए। लोग बेबस होकर अपने सामने एक घर को जलते हुए देखते रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी के अनुसार, इस आगलगी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही। लेकिन परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी कुछ ही पलों में नष्ट हो गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें