फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 मई को होगी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पुुरुष और महिला वर्ग के खेले जाएंगे मुकाबले, आठ मई तक खिलाड़ी करा सकते हैं प्रविष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 12 मई को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से कई वर्षो में इस खेल को पुनर्जीवित किया गया है। अब यहां के खिलाड़ी साल दर साल प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव विनीत चौरसिया ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मेट्रोपॉलिटन स्कूल में 12 मई को विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार होगा। इसके आधार पर आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसका शुभारंभ सुबह 10 बजे और पुरस्कार वितरण शाम पांच बजे से होगा। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैनी, सचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष सलिल दत्त त्रिपाठी, विशिष्ट सदस्य नितिन कंदोई, प्रो. विजय चाहल, मीडिया प्रभारी दुर्गेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें