फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : कोई सवाल आसान तो कई ने छकाया भी, अभ्यर्थी बोले- अधिक जाएगी कटऑफ

Mon, 16 Mar 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

रविवार को भी 24 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी केंद्राें पर सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम किए गए थे। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रशासन का दावा है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटिल के साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की ओर से आयोजित दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का रविवार को समापन हो गया। दो दिनों तक चार पालियों में आयोजित परीक्षा में जनपद में कहीं से भी किसी शिकायत की खबर नहीं है। ज्यादातर सवाल आसान से माध्यम स्तर के रहे। हालांकि, कई सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया भी।

विज्ञापन


परीक्षा में राजनीति, विधि, संविधान, जीके, जीएस, हिंदी, मैथ व रीजनिंग आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में 120 मिनट में 160 सवालों के जवाब देने थे। निगेटिव मार्किंग नहीं होने के कारण लगभग सभी अभ्यर्थियों ने सारे प्रश्नों के जवाब दिए। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने अंतिम पांच से 10 मिनट में 30 से 40 प्रश्न हल किए।

अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि इस बार मेरिट ऊंची जाएगी। परीक्षा देकर निकले मोहम्मद तहलील खान ने बताया कि अंतिम 10 मिनट में करीब 25-30 प्रश्नों के उत्तर दिए। रीजनिंग, मैथ और हिंदी के सवाल उम्मीद से ज्यादा आसान थे।

दूसरे दिन 72 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
परीक्षा के दूसरे दिन 72.17 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पहली पाली में पंजीकृत 9840 में से 7064 उपस्थित व 2776 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यानी पहली पाली में 71.76 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 9840 अभ्यर्थियों में से 7141 उपस्थित व 2699 अनुपस्थित रहे। यानी 72.57 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

24 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
रविवार को भी 24 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी केंद्राें पर सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम किए गए थे। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रशासन का दावा है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटिल के साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

केंद्रों के बाहर लगा जाम, कुछ ही देर में छंटी भीड़
दोनों पालियों में परीक्षाएं समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। रविवार का दिन होने और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष व्यवस्था की वजह से कुछ ही देर में जाम खत्म हो गया। रविवार को सभी प्रमुख चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस सुबह से लेकर परीक्षा समाप्त होने के काफी देर बाद तक मुस्तैद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें