फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी फोन पर बात करती थी, पिता ने मार डाला: हत्यारा बोला- मैंने मारा तो मुझ पर उठा दिया हाथ, मैंने काट डाला

Sun, 15 Mar 2026 09:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

आरोपी कमलेश ने बताया कि उसने बेटी को डांटते हुए थप्पड़ मार दिया। इस पर नेहा ने भी उसके ऊपर हाथ उठा दिया। यह बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने घर में रखा हंसिया उठा लिया और नेहा की गर्दन पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता और मृतक बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नेहा भारती की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पिता ने की थी। आरोपी पिता ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

किसी लड़के से करती थी बात
पुलिस के मुताबिक, नेहा का पिता कमलेश भारती इस बात से नाराज था कि उसकी बेटी मोबाइल फोन पर किसी युवक से बात करती थी। वह कई दिनों से उसे इसके लिए मना कर रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

मैंने थप्पड़ मारा तो मुझ पर बेटी ने उठाया हाथ
आरोपी कमलेश ने बताया कि उसने बेटी को डांटते हुए थप्पड़ मार दिया। इस पर नेहा ने भी उसके ऊपर हाथ उठा दिया। यह बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने घर में रखा हंसिया उठा लिया और नेहा की गर्दन पर कई वार कर दिए।

पुलिस को किया गुमराह
गंभीर रूप से घायल नेहा को परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार ने मिलकर इसे हादसा बताने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। मामले में नेहा के पिता कमलेश ने अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर दिलवाई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद नेहा का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग बार-बार बदल रहे थे बयान
हालांकि पुलिस को शुरुआत से ही घटना संदिग्ध लगी। पूछताछ के दौरान परिवार के लोग बार-बार बयान बदलते रहे। जिस हंसिया से वार किया गया था, उसे भी परिजनों ने छिपा दिया था। रविवार सुबह पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की हत्या उसके पिता ने ही की थी। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें