फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजी पीजी कॉलेज के चार छात्र आईआईटी बॉम्बे की परीक्षा में सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के गणित विभाग के बीएससी अंतिम वर्ष के चार छात्रों ने आईआईटी बॉम्बे की ओर से आयोजित ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) में सफलता प्राप्त की है। आईआईएससी, देशभर के आईआईटी और एनआईटी में परास्नातक में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित होती है।
विज्ञापन

परीक्षा में अजीत मणि तिवारी ने 1172वीं, प्रशांत सिंह ने 1177वीं, अमित यादव ने 1328वीं और दिलीप साहनी ने 1701वीं रैंक हासिल की है। इस परीक्षा के जरिये एमएससी, ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी और इंटीग्रेटेड पीएचडी जैसे मास्टर डिग्री कोर्सेज में प्रवेश मिलता है।
इस उपलब्धि पर प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि यह सफलता मात्र एक परीक्षा परिणाम नहीं बल्कि छात्रों के अटूट संकल्प, अनुशासन व संस्थान की उत्कृष्टता की संस्कृति का प्रमाण है। प्राचार्य प्रो. अनिल सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश गुप्त व विभागीय शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें