फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे को मिलीं दो नई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे को दो और एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को छपरा जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। साथ ही दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में बुलेट ट्रेन आएगी। दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी एवं वाराणसी से पटना, सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन नेटवर्क बनेगा। बुलेट ट्रेन के चलने से दिल्ली से पटना की दूरी चार घंटा 41 मिनट में तय होगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है। उन्होंने कहा कि छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस के चलाए जाने से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ, दिल्ली एक सूत्र में बंध जाएंगे।
आज से नियमित चलेगी वाराणसी-दोहरीघाट मेमू
गोरखपुर। वाराणसी सिटी-दोहरीघाट-वाराणसी सिटी मेमू सवारी गाड़ी 20 जून से नियमित चलेगी। 65122 वाराणसी सिटी-दोहरीघाट मेमू वाराणसी सिटी से सुबह 04:45 बजे चलेगी और दोहरीघाट सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। 65121 दोहरीघाट-वाराणसी सिटी मेमू सवारी गाड़ी दोहरीघाट से सुबह 08.40 चलेगी और वाराणसी सिटी दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में आठ कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें