फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनजान नंबर से आई कॉल उठाकर फंस गए डॉक्टर...अब परेशान कर रही महिला

Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

बीते 26 दिसंबर को जब डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ परीक्षा के सिलसिले में वाराणसी गए हुए थे, उसी दौरान उनके एक सहपाठी ने फोन कर सूचना दी कि मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में उनके पुराने कमरे के बाहर एक अनजान महिला सुबह से खड़ी है। उनका नाम लेकर मिलने की जिद कर रही है। डॉ. विवेक शर्मा के मुताबिक, उन्होंने गार्ड से हटाने के लिए कहा लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए उन्हें खुद उससे फोन पर बात करनी पड़ी।
विज्ञापन
गुलरिहा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मनोरोग विभाग के चिकित्सक डॉ. विवेक शर्मा ने एक अनजान महिला पर लंबे समय से पीछा करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। चिकित्सक के अनुसार, महिला लगातार अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज कर परेशान कर रही है।
विज्ञापन


बार-बार नंबर ब्लॉक करने के बावजूद यह सिलसिला थम नहीं रहा। इससे उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। डॉक्टर ने मामले में महिला के खिलाफ गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि करीब ढाई साल पहले एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। 
Trending Videos

कॉल उठाने पर एक महिला ने बात की और तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद लगातार अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज आने लगे। उन्होंने हर बार नंबर ब्लॉक किया, लेकिन महिला नए नंबरों से संपर्क करती रही। कुछ समय बाद यही गतिविधि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हो गई, जहां अलग-अलग सात अकाउंट से मैसेज भेजे जाने लगे।

डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट रूप से महिला को संपर्क न करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद हर महीने या कुछ समय के अंतराल पर कॉल आती रही।

आरोप है कि बीते 26 दिसंबर को जब वह अपनी पत्नी के साथ परीक्षा के सिलसिले में वाराणसी गए हुए थे, उसी दौरान उनके एक सहपाठी ने फोन कर सूचना दी कि मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में उनके पुराने कमरे के बाहर एक अनजान महिला सुबह से खड़ी है। उनका नाम लेकर मिलने की जिद कर रही है।

डॉ. विवेक शर्मा के मुताबिक, उन्होंने गार्ड से हटाने के लिए कहा लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए उन्हें खुद उससे फोन पर बात करनी पड़ी। डॉक्टर के अनुसार, महिला ने बताया कि उसके पिता करीब ढाई साल मनोरोग विभाग के वार्ड में भर्ती थे।
विज्ञापन

उसी समय उसकी जान-पहचान डॉक्टर से हुई थी। इसके बाद से वह लगातार उनसे संपर्क की कोशिश कर रही है। डॉ. विवेक शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए कहा कि लगातार पीछा किए जाने से उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसके बाद उन्होंने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

डॉक्टर ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर साइबर सेल की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। जांच रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, गुलरिहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें