फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि फिर बढ़ी, अब 20 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि चाैथी बार विस्तारित कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, अभ्यर्थियों के अनुरोध पर अंतिम बार तिथि विस्तारित की गई है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने प्रवेश से संबंधी अब तक के अपडेट्स के साथ ही आगे की तैयारियों के बारे में भी बताया। कुलपति ने अंतिम बार तिथि विस्तार किए जाने के लिए निर्देश दिया। शासन के निर्देशों के अनुसार समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी किए जाने के मद्देनजर परीक्षा इसी माह शुरू करने का निर्णय लिया गया।
डीडीयू प्रशासन ने प्रवेश को लेकर अपनी आगे की योजनाएं भी तय कर दी है। करेक्शन विंडो 21 और 22 जून को खुला रहेगा। जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन करना होगा, उनके लिए यह अतिरिक्त समय रखा गया है। प्रवेश परीक्षाएं जून के अंतिम हफ्ते से ही शुरू होंगी। इसे लेकर समय सारिणी करीब बनकर तैयार हो गई है। समय सारिणी इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है। आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं कुलपति
विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक करीब 32 हजार आवेदन आए हैं। अंतिम बार तिथि विस्तारित की गई है। परीक्षाएं जून के अंतिम हफ्ते से ही शुरू होंगी।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें