फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हैंडबॉल, खो-खो प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री

Wed, 24 Dec 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री कप हैंडबॉल और खो-खो प्रतियोगिता ग्रामीण स्टेडियम सहजनवां में आयोजित की जाएगी। तीन दिनों 25 से 27 दिसंबर तक चलने वाला यह आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव पंकज पाण्डेय और गोरखपुर खेल एवं शिक्षा परिषद के जिला सचिव प्रवीण पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
उद्घाटन समारोह में विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। वहीं, 26 दिसंबर को दूसरे दिन उद्घाटन में गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें