- कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर से 17 टीमें करेंगी प्रतिभाग, 350 खिलाड़ी होंगे शामिल
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से 73वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 24 से 28 दिसंबर के बीच किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान पूर्वाेत्तर रेलवे सहित क्षेत्रीय रेलों एवं उत्पादन इकाइयों की कुल 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बताया कि इंटीग्रल कोच फैक्टरी, उत्तर रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, रेल व्हील फैक्टरी, रेलवे सुरक्षा बल, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स, उत्तर मध्य रेलवे और मेजबान पूर्वोत्तर की टीमों के लगभग 350 खिलाड़ी, कोच, टेक्निकल एवं ऑफिशियल स्टॉफ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता करेंगे।