फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फूफा पर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची ने अपने फूफा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि बीते 21 मार्च को उनकी नौ वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। तभी पड़ोस के रहने वाला उसका फूफा दबे पांव घर में घुस गया। आरोप है कि बेटी को अकेला पाकर उसके साथ फूफा ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचे परिजनों से आपबीती बताने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में बच्ची की मां की तहरीर पर फूफा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी दो साल पहले पीड़िता की बुआ के साथ प्रेम विवाह कर चुका है। शुरुआती जांच में आरोपी के पक्ष से यह दावा किया गया कि बच्ची और परिवार ने झूठी कहानी रची है और फंसाने के उद्देश्य से आरोप लगाया गया। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच तेज कर दी है। पड़ोसी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने कहा कि सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें