फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद में वृद्ध महिला ने कीटनाशक दवा पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार का मामला, पति से दवा को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला ने उठाया कदम
विज्ञापन

- महिला लंबे समय से थी अस्वस्थ, परिजनों ने बताया मानसिक रूप से भी थी परेशान

महावीर छपरा। बेलीपार क्षेत्र के भौवापार (शिवचक टोला) में पारिवारिक विवाद के चलते 65 वर्षीय शारदा देवी ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हरे राम निषाद की पत्नी शारदा देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी तबीयत को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को भी दवा लेने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद शाम के समय शारदा देवी ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार शाम राप्ती तट राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शारदा देवी के चार बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें एक बेटे और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। मां की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सबसे छोटी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शारदा देवी मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं थीं, जिसके कारण वह अक्सर तनाव में रहती थीं। थानाप्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें