फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का जन्म दिन मनाया

Tue, 30 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काटकर एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रमोद कुमार यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कचहरी में किया गया। जिसमें पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा अधिवक्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने प्रो.रामगोपाल यादव के दीर्घायु और शतायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल यादव के राजनीतिक योगदान और संगठन के प्रति उनकी भूमिका को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रमुख रूप से मुन्नीलाल यादव, कीर्ति निधि पांडे, भास्कर दुबे, सन्तोष यादव ,व्यंकटेश तिवारी, राधेश्याम पांडे, रामसिंह, चन्द्रभान प्रजापति, शिव प्रसाद, राम उग्रह यादव, दिलिप शुक्ला ,उमाशंकर उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें