फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्यकुंड धाम में शिव महाआरती से गूंजा वातावरण

Tue, 11 Aug 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सूर्यकुंड धाम में चल रही शिव महापुराण कथा
विज्ञापन




गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में चल रहे शिव महापुराण कथा के 12वें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ का विशेष शृंगार कर महिलाओं ने शिव महाआरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अलग-अलग पालियों में 173 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया और रुद्र महायज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन


शाम को प्रदोषकाल में महाकाल की भस्म आरती हुई। लोक कलाकारों ने शिव पंचाक्षर मंत्र और भजनों की प्रस्तुति दी। शिव महापुराण कथा में पंडित अवनीश शुक्ला ने कहा कि भगवान शिव की पूजा से भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। शिव भक्ति से दुख दूर होते हैं और मनुष्य पापों के बंधन से मुक्त होता है। कार्यक्रम में रेलवे सहकारी बैंक के पूर्व सचिव प्रहलाद सिंह समेत समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें