फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-कॉमर्स कंपनी में निवेश के नाम पर तीन करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में ई-कॉमर्स कंपनी संड्रापशिप रिसेलर प्राइवेट लिमिटेड के जरिये करीब तीन करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आकर्षक निवेश योजनाओं और ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों के रुपये हड़प लिए। ठगी के शिकार तीन पीड़ितों ने कंपनी के डायरेक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गायत्रीनगर कुनराघाट निवासी अभय कुमार तिवारी, आवास विकास कॉलोनी के संजय कुमार मिश्रा और महराजगंज निवासी राजीव तिवारी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कंपनी से जुड़े शाहपुर के पादरी बाजार श्रीराम कॉलोनी निवासी कृष्णा चतुर्वेदी, कोतवाली के पुर्दिलपुर निवासी सुनील सिंह कंपनी के डायरेक्टर, अरविंद कुमार और मनीष ने ई-कॉमर्स बिजनेस मॉडल के नाम पर उन्हें निवेश के लिए उकसाया।
कंपनी के पोर्टल पर गोल्ड, डायमंड और जमीन जैसी श्रेणियों में ऑर्डर बुकिंग दिखाकर मोटे मुनाफे का दावा किया जाता था।आरोप है कि निवेशकों को 2 से 4 प्रतिशत मासिक रिटर्न और हर 90 दिन में भुगतान का भरोसा दिया गया। अगस्त 2024 में विशेष योजना लाकर तीन प्रतिशत लाभ के साथ अतिरिक्त पांच प्रतिशत बोनस का लालच दिया गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने रुपये लगाए। कुछ मामलों में 20 लाख से लेकर 90 लाख तक व्यक्तिगत निवेश हुआ, जबकि कुल सामूहिक निवेश करीब तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि शुरुआत में कंपनी ने भरोसा बनाने के लिए कुछ निवेशकों को चेक के जरिये भुगतान किया। बाद में यह कहकर भुगतान रोक दिया गया कि बैंक लिमिट पूरी हो गई है और अगले महीने रुपये मिलेंगे। इसके बाद से अगस्त 2024 से अक्तूबर 2025 तक करीब 15 महीने बीत जाने के बावजूद किसी भी निवेशक को रुपया नहीं मिला।
आरोप यह भी है कि कंपनी ने निवेश बढ़ाने के लिए स्कूटी, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट और सोने के सिक्कों जैसे महंगे उपहारों का लालच दिया। उस समय कंपनी का संचालन एक आरोपी के घर से किया जा रहा था। जब निवेशकों ने अपने रुपये की मांग की तो आरोपियों ने न केवल भुगतान से इन्कार किया बल्कि दबाव बनाने पर एक आरोपी ने वीडियो बनाकर निवेशकों पर ही गाली-गलौज का आरोप लगा दिया। हालांकि बाद में उसने थाने में माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद ठगी के शिकार पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगाई। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें