उन्होंने बताया कि वे करीब एक ट्रक उत्पाद प्रदर्शनी के लिए लेकर आए थे, जिनमें से अधिकांश बिक चुके हैं। सबसे अधिक मांग दीपक और फाउंटेन की है। लोग आकर्षक दीपक और फाउंटेन को खूब पसंद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: त्योहारों पर उमड़ी भीड़: दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाएं तो भूल जाएं, आम यात्री ट्रेनों में घुसकर दिखाएं
रेलवे स्टेशन पर बिक रहे टेराकोटा उत्पाद
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी टेराकोटा का एक स्टॉल है। इस स्टॉल पर अब दिवाली से जुड़े आइटम अधिक बिक रहे हैं। इस स्टॉल के संचालक और अशरफपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि सबसे अधिक बिक्री दीपक, कलश और देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश की प्रतिमाओं की है। बाहर से लौट रहे यात्री सामान खरीद रहे हैं। हर दिन चार से पांच हजार रुपये के सामान बिक रहे हैं।