जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड से प्रभावित 26 गांवों के एक हजार से अधिक किसानों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन ने 362 करोड़ रुपये की मांग एनएचएआई से की थी। निर्माण कार्य के लिए कुल 984 गाटे में 130 हेक्टेयर जमीन ली गई है।
इसकी एवज में कुल 352.78 करोड़ रुपये का भुगतान एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी) को किया जा चुका है। इसमें से किसानों के पक्ष में 106.44 करोड़ भेजे गए हैं। करीब 1925 करोड़ की लागत से रिंग रोड का निर्माण कार्य होगा।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ अस्थमा ही नहीं...गले का संक्रमण भी बढ़ा रहा प्रदूषण
एनएचएआई भूमि अधिग्रहण अधिकारी चंद्रशेखर ने कहा कि किसानों के लिए जितनी रकम मांगी गई थी, उसका भुगतान करा दिया गया है। एसएलओ की ओर से सभी किसानों को भुगतान किया जाना है। मंगलवार को भी 10 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे गए हैं।