फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेंट व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच/जंगलधूषड़। विकास भारती चौराहे के पास बुधवार रात एक टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पत्नी पर गला घोंटकर हत्या करने और मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पिपराइच पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी के प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जंगल सुभान अली गांव की प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई विवेक गौंड की शादी 26 फरवरी को जंगल धूषण टोला हसनगंज निवासी अंकिता गौंड के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। बुधवार रात करीब 8:45 बजे अंकिता ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि विवेक ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका भाई विवेक बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रीति ने आरोप लगाया कि विवेक के पहले गला घोंटकर हत्या की गई और उसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए साड़ी का फंदा पंखे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। उसने यह भी दावा किया कि वारदात को अंजाम देते समय घर में तेज आवाज में डीजे बजाया गया था ताकि आसपास के लोगों को किसी तरह की भनक न लग सके। बहन ने तहरीर में गले पर चोट के निशान होने, नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताते हुए बताया है कि घटना से ठीक पहले आरोपित पत्नी द्वारा अपने सारे आभूषण मायके भेज दिए। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहन की तहरीर के आधार पर पत्नी अंकिता गौड़, उसके भाई मोनू और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें